control loose motion and constipation: Constipation And Loose Motion Remedy: कब्ज हो या लूज मोशन, दोनों समस्याओं को दूर करता है यह सूखा मेवा – home remedy to control loose motions and to get rid off constipation in hindi

यदि आप कब्ज की समस्या से जुझ रहे हैं, तब भी सेहत खराब होती है और लूज मोशन से जूझ रहे हैं तो कमजोरी से हालत खराब होती है। इन दोनों ही स्थितियों से बचने में चिरौंजी आपके लिए बहुत अधिक लाभकारी हो सकती है। बस आपको पता होना चाहिए कि किस समस्या में इस सूखे मेवे का उपयोग कैसे करना है…

कब्ज की समस्या से निजात दिलाए
-चिरौंजी एक ऐसा मेवा है, जो बहुत छोटे-छोटे दाल के दानों की तरह होता है। लेकिन ये दाने प्राकृतिक गुणों से भरपूर तेल से युक्त होते हैं। यही कारण है कि चिरौंजी खाने से कब्ज की समस्या में बहुत जल्दी लाभ मिलता है।

-क्योंकि चिरौंजी हमारे पाचनतंत्र में जमा गंदगी और विकारों को दूर करते हुए हमारी आंतों की अंदरूनी त्वचा की मरम्मत करती है और आंतों की आंतरिक दीवारों को चिकनाहट देती है। जिससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।

Most Unhealthy Breakfast: नाश्ते में इन्हें बिल्कुल ना खाएं, सेहत के लिए सबसे खराब होते हैं ये 5 फूड

constipation

कब्ज से हमेशा के लिए राहत पाने का घरेलू तरीका

लूज मोशन (दस्त) दूर करने में कारगर
-चिरौंजी जहां कब्ज से राहत दिलाती है, वहीं इसका तेल दस्त यानी लूज मोशन की समस्या को दूर करने का एक प्रभावी उपाय है।

-यदि किसी को लूज मोशन की समस्या अक्सर रहती हो तो उसे चिरौंजी के तेल में बनी खिचड़ी, दलिया, ओट्स इत्यादि खिलाने चाहिए। इससे दस्त की समस्या तो दूर होगी ही। मोशन स्मूद होंगे और शारीरिक कमजोरी दूर होगी।

How To Control Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ गया है तो खाने में शामिल करें ये चीजें

आज के समय में चिरौंजी के लाभ
-फिलहाल हर तरफ केवल एक ही चिंता है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से कैसे बचा जाए। तो आपको बता दें कि इस चिंता को दूर करने में भी चिरौंजी बहुत अधिक सहायक सिद्ध होगी। क्योंकि चिरौंजी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करती है।

milk-9

दस्त की समस्या से छुटकारा कैसे पाएं

-नियमित रूप से चिरौंजी का उपयोग किया जा सकता है। आप चिरौंजी को पीसकर दूध में मिलाकर उपयोग कर सकते हैं। ओट्स, दलिया, खीर या सब्जी में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। यह शारीरिक कमजोरी दूर करने का एक सिद्ध उपाय है।

Herbal Oils To Prevent Mosquito Bytes: ये 6 हर्बल ऑइल त्वचा के रोगों को दूर करते हैं और मच्छरों के काटने से बचाते हैं

विटमिन्स का खजाना
-चरौंजी में विटमिन-बी1, विटमिन-बी2 और विटमिन-सी पाए जाते हैं। ये सभी विटमिन्स हमारी नसों को मजबूत करने, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रक्त संचार को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

To Avoid Embarrassment: शर्मिंदगी से बचना है तो मीटिंग से पहले कभी ना खाएं ये चीजें

Low Oxygen Level In Body: शरीर में ऑक्सीजन की कमी के लक्षण और कारण


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here