पीतांबरा पीठ में फर्जीवाड़ा और सामान ले जाने का विवाद, श्रद्धालुओं में आक्रोश; जांच के घेरे में ट्रस्टी परिवार

दतिया विश्व भर में विख्यात पीतांबरा पीठ पर लगता है अब असामाजिक तत्वों की नजर लग गई है दतिया में आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं मंदिर की छवि प्रभाबित हो रही है और श्रद्धालुओं में आक्रोश है l

भारत की चुनिंदा शक्ति पीठो में से एक पीतांबरा पीठ इस समय सुर्खियों में है l कोई माई के नाम से यज्ञ में ऑनलाइन भाग लेने के नाम पर बसूली कर रहा है तो कोई मंदिर के स्टोर रूम से अधिकृत रूप से साड़ी सामान ले जा रहा है l कुछ लोगों ने पीतांबरा माई के नाम पर बगलामुखी यज्ञ किया और यज्ञ के नाम श्रद्धालुओं से लाखों रूपये ऑनलाइन ले लिए।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/05/258524.mp4

पीतांबरा माई के यज्ञ के नाम पर धोखाधडी की गई l जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने उस साइट के मालिक के नाम पर मामला दर्ज कर लिया जिस साइट पर बगलामुखी यज्ञ करवाने के नाम पर चंदा बसूली की गई थी l

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/05/258517.mp4

पुलिस अभी जाँच भी शुरू नहीं कर पाई थी किपीतांबरा पीठ के एक ट्रस्टी के परिवार के लोग मंदिर के स्टोर से कुछ साड़ी ले जाते दिखे l साड़ी ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर में बवाल हो गया l माई का सामान ले जाने वाले लोग मंदिर के ट्रस्टी के परिवार के लोग है तो मंदिर से जुड़े लोगों ने मंदिर प्रबंधन से पुलिस में मामला दर्ज करवाने की मांग की, मांग पूरी न होने पर नाराज लोगों ने ट्रस्टी के बेटे गणेसी सावला का राजगढ़ चौराहा पर पुतला जला दिया ।

मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने जाँच के बाद करवाई करने का आश्वासन देकर फिलहाल मामले शांत करवा दिया हैl

अब गेंद पुलिस के पाले में पहुंच गई है अगर पुलिस मंदिर के नाम फर्जीबाड़ा और मंदिर का सामान चोरी करने वाले लोगों पर सख्त करवाई नहीं करती तो फिर मामला और तूल पकड़ेगा क्योंकि ये मामले लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले हैं l

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/05/258508.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here