CORONA: सीएम भूपेश बघेल का निर्देश, लॉकडाउन में FCI भी बेचेगा गेहूं, तय की गई ये कीमत CORONA: CM Bhupesh Baghels instruction, FCI will also sell wheat in lockdown, this price fixed | raipur – News in Hindi

CORONA: सीएम भूपेश बघेल का निर्देश, लॉकडाउन में FCI भी बेचेगा गेहूं, तय की गई ये कीमत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर भारतीय खाद्य निगम गेहूं की बिक्री करेगा.

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन की स्थिति में आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से अब एफसीआई को गेहूं की बिक्री भी करने कहा गया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन की स्थिति में आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से अब एफसीआई को गेहूं की बिक्री भी करने कहा गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर भारतीय खाद्य निगम गेहूं की बिक्री करेगा. प्रदेश के व्यापारी और आटा मिल वाले निर्धारित दर पर इसका उठाव कर सकेंगे. इस पहल से लॉकडाउन की स्थिति में आम नागरिकों को गेहूं निर्धारित दर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा. एफसीआई द्वारा प्रदेश में बिक्री के लिए सात हजार 250 मीट्रिक टन गेहूं उपलब्ध कराया गया है. इस गेंहू की बिक्री के लिए प्रदेश के सात जिलों में गेहूं की कुल मात्रा और उसकी दर भी निर्धारित की गई है. एफसीआई द्वारा गेहूं की दर 2135 रुपए प्रति क्विंटल और इसमें परिवहन दर के साथ जिलेवार इसकी दर भी निर्धारित की गई है.

जिलेवार तय की ये कीमत
रायपुर जिले के मंदिरहसौद में 900 मीट्रिक टन गेहूं की मात्रा निर्धारित की गई है. यहां गेहूं की बिक्री 2393 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी. इसी प्रकार बिलासपुर जिले के लिए 300 मिट्रिक टन की मात्रा निर्धारित की गई है और यहां 2401 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिक्री होगी. सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में 4000 मिट्रिक टन गेंहू उपलब्ध कराया गया है, यहां इसी बिक्री 2368 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी. रायगढ़ जिले में 600 मिट्रिक टन की मात्रा निर्धारित की गई है, यहां 2458 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिक्री की जाएगी. जांजगीर-चांपा जिले के नैला में उपलब्ध 150 मिट्रिक टन गेहूं को 2425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बेचा जाएगा. बस्तर जिले के जगदलपुर में उपलब्ध 300 मिट्रिक टन गेहूं की बिक्री 2468 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी. राजनांदगांव जिले में उपलब्ध 1000 मिट्रिक टन गेहूं की बिक्री 2394 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी.

ये भी पढ़ें:COVID-19: रायपुर में हाउसिंग बोर्ड की बिल्डिंग में क्वांरटाइन किए जाएंगे कोरोना के संदिग्ध मरीज 

COVID-19: रायपुर में ड्रोन से रखी जाएगी बेवजह घूमने वालों पर निगरानी, 2 बजे तक ही खुले रहेंगे पेट्रोल पंप

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: March 29, 2020, 10:47 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here