अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,17,974 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 3,09,979 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 4098 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3897 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 57,344 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 818 लोगों की मौत हुई है.
संक्रमण के 447 मामले आए हैं
वहीं, बीते दिनों खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 447 नए मामले सामने आये, जिससे राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,16,311 हो गई थी. राज्य में शुक्रवार को 17 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई थी, वहीं, 352 लोगों ने घर पर पृथकवास की अवधि पूर्ण की. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई थी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि संक्रमण के 447 मामले आए हैं.