Corona infected Trump removed his mask after reaching White House | कोरोना संक्रमित ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस पहुंचते ही किया ऐसा काम, जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्‍ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) मंगलवार को मैरीलैंड के वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर से छुट्टी मिलने के बाद व्हाइट हाउस लौट आए. हालांकि व्‍हाइट हाउस पहुंचते ही उन्‍होंने एक बड़ी लापरवाही वाला काम किया.

ट्रंप ने हॉस्पिटल से डिस्‍चार्ज होकर व्‍हाइट हाउस पहुंचते ही अपना मास्‍क निकाल लिया, जबकि ट्रंप अभी भी कोरोना संक्रमित हैं और वे इमरजेंसी ट्रीटमेंट लेने के लिए हॉस्पिटल में 4 दिन बिताकर आए हैं. 

ये भी पढ़ें:  इस देश में बनकर तैयार है दुनिया का सबसे बड़ा फाउंटेन, 14 हजार वर्ग फुट में है फैला

बालकनी में आकर उतारा मास्‍क
जिस वायरस ने अमेरिका में 2 लाख से ज्‍यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया, उससे न डरने की सलाह देते हुए ट्रंप ने एक ट्वीट भी किया. अपने ट्वीट में ट्रंप ने कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है! कोविद से डरें नहीं. इसे अपने जीवन पर हावी न होने दें.’ 

 

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ट्रम्प के डॉक्टर ने कहा है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति से दूसरों से कोरोना संक्रमण फैल सकता है या नहीं. 

ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचने के बाद दक्षिण पोर्टिको की आलीशान बालकनी में आए, अपना मास्‍क हटाया और मरीन वन के रवाना होते हुए हेलीकॉप्‍टर्स को सलामी दी. 

 

तुरंत सक्रिय हो गए चुनावी अभियान में 
इतना ही नहीं व्‍हाइट हाउस आते ही ट्रंप अपने चुनावी अभियान में भी तुरंत सक्रिय हो गए. गौरतलब है कि अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति का चुनाव है. पोल्‍स के मुताबिक ट्रंप डेमोक्रेट के जो बिडेन से पीछे हैं. वहीं अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद उनके लिए हालात से निपटना और मुश्किल हो गया है. 

व्हाइट हाउस में वापसी के बाद वे कुछ देर के लिए यह दिखाने के लिए सामने आए कि वह शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं. वहीं इसी दौरान उनके एक के बाद एक ट्वीट भी सामने आते रहे. एक ट्वीट में उन्‍होंने कहा, ‘जल्द ही अभियान पर वापस आऊंगा.’

एक अन्‍य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘कोविड से मत डरिए.’ हालांकि जिस समय वे ऐसा कह रहे थे उसी समय उनकी अपनी चीफ स्‍पोक्‍सवूमन का कोरोना वायरस टेस्‍ट पॉजिटिव आया था. जाहिर है, व्‍हाइट हाउस के अधिकारियों के बीच फैलते संक्रमण के बीच ट्रंप के ये दावे उनकी विश्‍वसनीयता को ठेस पहुंचाते हैं. 

हॉस्पिटल की एक ब्रीफिंग में राष्ट्रपति के चिकित्सक शीन कॉनले ने कहा कि ट्रम्प ‘वापस’ आ गए हैं, लेकिन यह भी कहा कि वह अगले एक हफ्ते तक ‘पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हैं’.

यह स्पष्ट नहीं है कि व्हाइट हाउस के भीड़ भरे गलियारों और छोटे ऑफिस स्‍पेस में ट्रंप कैसे आराम से घूम रहे होंगे. हालांकि, उनकी लगातार निगरानी करने के लिए उनके पास एक मेडिकल टीम है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here