ऐसे मिला था भारत में कोरोना का पहला केस
-जनवरी 2020 में चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी दी और बताया था कि किस तरह वुहान में एक खास तरह का वायरस फैल रहा है। यह सूचना मिलते ही भारत ने अपने एयरपोर्ट्स पर कोरोना की चेकिंग शुरू कर दी थीं।
कोरोना का बढ़ता संक्रमण
-इस दौरान चीन की वुहान यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करनेवाला भारतीय छात्र, जो केरल एयरपोर्ट पर लौटा था, उसकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस तरह भारत में कोरोना का पहला केस मिला।
Morning Face Swelling: सिर्फ नींद पूरी ना होना ही नहीं, यह भी है चेहरे की सूजन की वजह
आज की स्थितियां
-अब कोरोना के संक्रमण की गिरफ्त में आनेवाले लोगों की संख्या तो तेजी से बढ़ ही रही है, साथ ही उन लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है जो इस बीमारी की गिरफ्त से निकलने के बाद अन्य बीमारियों के कारण हॉस्पिटल में भर्ती हो रहे हैं।
-चिंता करनेवाली बात यह है कि जो लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं, दुनियाभर में उन ठीक होनेवाले लोगों की करीब 60 प्रतिशत जनसंख्या को लंग्स से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि जिन लोगों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है, उनमें भी ज्यादातर लोगों के फेफड़ों की स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी।
कोरोना संक्रमण का शरीर पर असर
To Avoid Embarrassment: शर्मिंदगी से बचना है तो मीटिंग से पहले कभी ना खाएं ये चीजें
पछताना नहीं चाहते तो ऐसा करें
-कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भारत सरकार और आयुष मंत्रालय की तरफ से जो भी गाइडलाइन्स जारी की गईं हैं, बेहतर है कि आप उन सभी का पालन करें। जैसे मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, बार-बार हाथ धोना, बाहर की चीजें ना खाना और घर की हाइजीन का पूरा ध्यान रखना आदि।
-ऐसा इसलिए कि कोरोना संक्रमण होने के बाद लोग रिकवर तो हो जाते हैं लेकिन अब तक सामने आई जानकारी के आधार पर यह बात एकदम साफ है कि जिसे भी एक बार कोरोना हो जाता है, उस व्यक्ति के शरीर में कई दूसरी गंभीर बीमारियां पनप जाती हैं। इनमें लिवर, किडनी और हार्ट की बीमारियां शामिल हैं।
पेट में मरोड़ उठना और लूज पॉटी आना, जानें इस स्थिति से निपटने के घरेलू तरीके
Source link


