Corona infection rate comes down to 45% in Delhi: Satyendar Jain – दिल्ली में 45% तक नीचे आ गई कोरोना संक्रमण दर : सत्येंद्र जैन

दिल्ली में 45% तक नीचे आ गई कोरोना संक्रमण दर : सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली:

नवंबर के महीने कोरोना की तीसरी लहर और रिकॉर्ड तोड़ मामले देख चुकी देश की राजधानी में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक संक्रमण दर 45% तक नीचे आ गई है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आंकड़ों के ज़रिए बताया.  7 नवंबर को संक्रमण दर सबसे अधिक 15.26% थी. इस दिन कुल 50754 टेस्ट हुए थे, और 7745 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. स्वास्थ्य मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों पर नज़र डालें तो 7 नवंबर को हुए कुल टेस्ट(50754) में से RTPCR टेस्ट की संख्या 15982 थी, इनमें से 4827 लोग पॉजिटिव पाए गए थे. इस दिन RTPCR से सामने आए रिजल्ट का संक्रमण दर 30.20% था. 

यह भी पढ़ें

वहीं, 7 नवंबर को एंटीजन टेस्ट कराने वालों की संख्या 34772 थी और इनमें से 2918 लोग पॉजिटिव पाए गए थे. और इस दिन एंटीजन टेस्ट से सामने आए रिजल्ट का संक्रमण दर 8.39% था. दिल्ली में 10 नवंबर को सबसे अधिक मामले दर्ज हुए थे. इस दिन अबतक के सबसे अधिक कुल 64121 टेस्ट हुए थे, और रिकॉर्ड 8593 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. 10 नवंबर को दिल्ली में संक्रमण दर 13.40% दर्ज हुआ था. 

10 नवंबर को हुए कुल टेस्ट(64121) में से RTPCR टेस्ट की संख्या 19304 थी, इनमें से 5359 लोग पॉजिटिव पाए गए थे. इस दिन RTPCR से सामने आए रिजल्ट का पॉजिटिविटी रेट 27.76% था. वहीं, 10 नवंबर को एंटीजन टेस्ट कराने वालों की संख्या 44817 थी और इनमें से 3234 लोग पॉजिटिव पाए गए थे. और इस दिन एंटीजन टेस्ट से सामने आए रिजल्ट का संक्रमण दर 7.22% था. 

Newsbeep

सत्येंद्र जैन के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 25 नवंबर को कुल 63266 टेस्ट हुए थे, और इनमें से 5475 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. 25 नवंबर को दिल्ली में संक्रमण दर 8.65% दर्ज हुई है. 25 नवंबर को हुए कुल टेस्ट(63266) में से RTPCR टेस्ट की संख्या 28897 थी, जोकि दिल्ली में अबतक हुए RTPCR टेस्ट की सबसे बड़ी और रिकॉर्ड संख्या है. इस दिन 28897 RTPCR टेस्ट में से 4578 लोग पॉजिटिव पाए गए थे और RTPCR से सामने आए रिजल्ट का संक्रमण दर 15.84% था. 

वहीं, 25 नवंबर को एंटीजन टेस्ट कराने वालों की संख्या 34369 थी और इनमें से 897 लोग पॉजिटिव पाए गए थे. और इस दिन एंटीजन टेस्ट से सामने आए रिजल्ट का संक्रमण दर 2.61% था. कुल मिलकरदिल्ली में 7 नवंबर को आरटीपीसीआर टेस्ट की संक्रमण दर 30% थी, जो कम होकर 15.84% रह गई है. जबकि 7 नवंबर को एंटीजन टेस्ट की संक्रमण दर 8.35% थी जो अब 2.61% तक घट गई है. यह स्थिति बताती है कि दिल्ली में फिलहाल हालात सुधार की तरफ हैं. ज्यादा आरटी पीसीआर टेस्ट होने के बावजूद नए संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं जो एक अच्छी और विश्वसनीय स्थिति है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here