MP में नहीं थम रहा कोरोना, 26 नए केस मिले, 166 पहुंची संख्या

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को प्रदेश में 26 में संक्रमित मिले। अब इनको मिलाकर प्रदेश में कुल  संक्रमितों की संख्या 164 पहुंच गई है। इसके साथ ही 6 रोगी स्वस्थ भी हुए हैं।राजधानी भोपाल में लगातार चौथे दिन 23 नए संक्रमित मिले हैं। इंदौर में 4, होशंगाबाद में 3, जबलपुर में 3, राजगढ़ में 1, सागर में 3 नए संक्रमित मिले हैं। अकेले भोपाल में एक्टिव केस की संख्या 90 पहुंच गई है, जबकि इंदौर में 42 एक्टिव केस हैं। हरदा में 5, जबलपुर में 11, खरगोन में 1, मुरैना में 2, राजगढ़ में 1, सागर में 3 और उज्जैन में एक्टिव केसों की संख्या 1 है।।राजधानी भोपाल कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बनकर उभर रहा है। हालांकि अभी तक प्रदेश में डरने वाली बात नहीं है। सभी संक्रमितों की सेहत फिलहाल स्थिर है। आपको बता दें कि गुरुवार को कुल 744 सैंपल लिए गए थे, इनमें से 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 718 नेगेटिव और 3 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। वर्तमान में प्राप्त कुल रिपोर्ट में से पॉजिटिव प्रकरण का प्रतिशत 3.4 है। वही चिंताजनक बात यह है कि प्रदेश के नागरिकों में प्रिकॉशन डोर्स लगवाने के प्रति लगातार उदासीनता बनी हुई है। गुरुवार को प्रदेश में कुल 2 लोगों ने ही वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज लगवाया है। इनमें से एक बुरहानपुर में और एक ग्वालियर में लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here