corona test of passengers reopens at railway station of raipur

रायपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर

रायपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर

Corona Cases in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अगर आप किसी और राज्य से पहुंचेंगे तो स्टेशन पर आपकी जांच की जाएगी, लेकिन कुछ नियम या शर्तें पूरी करने पर आपको इसमें छूट भी मिल सकती है.

रायपुर. कई दिनों से रेलवे स्टेशनों पर बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच बंद थी. अब स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना जांच का सिलसिला शुरू हो गया. सोमवार को कोविड टेस्ट की शुरुआत हुई और 8 यात्री संक्रमित पाए गए. दूसरे राज्यों से ट्रेनों के ज़रिये रायपुर स्टेशन उतरने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे से जांच शुरू हुई और देर रात अंतिम ट्रेन आने तक जांच चलती रही.

रात करीब 10 बजे तक 99 यात्रियों की जांच की गई थी. स्टेशन में मुख्य गेट पर स्वास्थ विभाग की दो टीमों को कोविड टेस्ट के लिए तैनात किया गया. ज़रूरत पड़ने पर वीआईपी गेट पर भी जांच करने की तैयारी होगी. हालिया व्यवस्था के तहत बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की ही जांच हो रही है. इसके अलावा जिन यात्रियों के पास सफर शुरू करने के 72 घंटे के अंदर का आरटी-पीसीआर का निगेटिव रिपोर्ट है, उनकी जांच भी नहीं की जा रही.

ये भी पढ़ें : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनज़र कोरबा 10 दिनों के लिए पूरी तरह लॉक

इसके साथ ही, वैक्सीनेशन के दोनों डोज़ का प्रमाण-पत्र दिखाने पर भी यात्रियों को जांच में छूट दी जा रही है. पॉज़िटिव मिले यात्रियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जा रहा है. उन्हें कोविड सेंटर में भेजने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है.ये भी पढ़ें : बीजेपी और कांग्रेस दफ्तर पर कोरोना की मार, लॉक करना पड़ा ऑफिस

बताया जा रहा है कि रेलवे के वैगन रिपेयर शॉप समेत विभिन्न दफ्तरों में बड़ी संख्या में पॉज़िटिव मरीज़ बढ़ रहे हैं. रेलवे अस्पताल में सभी बेड फुल होने की भी खबरें हैं. इधर शिकायतें आ रही हैं कि रेलवे हॉस्पिटल में संसाधनों की भारी कमी है. प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर करने के बाद भी वहां बेड उपलब्ध नहीं होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं. इलाज के अभाव में कर्मचारियों की मृत्यु भी हो रही है. रेलवे प्रशासन से बेड के वैकल्पिक इंतज़ाम करने की मांग पार्षद ने की है.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here