राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 856 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 306, दुर्ग से 233, राजनांदगांव से 27, बालोद से छह, बेमेतरा से आठ, कबीरधाम से दो, धमतरी से 30, बलौदाबाजार से नौ, महासमुंद से 17, गरियाबंद से छह, बिलासपुर से 56, रायगढ़ से 24, कोरबा से नौ, जांजगीर- चांपा से 10, मुंगेली से सात, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से 42, कोरिया से 17, सूरजपुर से नौ, बलरामपुर से आठ, जशपुर से 13, बस्तर से छह, दंतेवाड़ा से एक, कांकेर से छह, नारायणपुर से एक और अन्य राज्य से एक मरीज शामिल है.
अब तक 3,18,830 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,18,830 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 3,10,260 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि राज्य में 4661 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3909 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 57,650 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 819 लोगों की मौत हुई है. वहीं, कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 645 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,17,974 हो गई है. राज्य में सोमवार को 35 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित सात मरीजों की मौत हुई थी.

