Coronavirus: Another death in Jharkhand, 39 new cases with total number 2854 – Coronavirus: झारखंड में एक और मौत, 39 नये मामलों के साथ कुल संख्या 2854 हुई

Coronavirus: झारखंड में एक और मौत, 39 नये मामलों के साथ कुल संख्या 2854 हुई

प्रतीकात्मक तस्वीर

रांची:

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गयी तथा संक्रमण के 39 नये मामले सामने आये.राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,854 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग की सोमवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटों में धनबाद में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में संक्रमण के कारण मरने वालों की कुल संख्या 20 हो गयी है. इनके अलावा राज्य में संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 39 नये मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,854 हो गयी है.

यह भी पढ़ें


राज्य में अब तक संक्रमित हुए 2,854 लोगों में से 2,109 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं. राज्य में 2,068 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. इसके अलावा 766 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 20 अन्य की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 2390 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 39 संक्रमित पाये गये.

VIDEO:रवीश कुमार का प्राइम टाइम: झारखंड में कितना कामयाब रहा है लॉकडाउन?


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here