Coronavirus Bihar News: Number of Covid-19 infected Increased to 93 in Bihar – Coronavirus Bihar News: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 93 हुई

Coronavirus Bihar News: मामले बढकर 93 हो गए हैं

पटना:

बिहार के नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिले में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 93 हो गए हैं जबकि इससे संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने रविवार को बताया कि नालंदा जिला में चार पुरुष (क्रमश 55, 12, 18 और 22 साल के), बक्सर जिले में एक महिला (28) एवं एक पुरुष (30) और भोजपुर जिले में एक पुरुष (25) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि नालंदा जिले में जिन व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वे पूर्व में दुबई से लौटे बिहारशरीफ निवासी कोरोना वायरस संक्रमित आदमी के संपर्क में आये थे. 

संजय ने बताया कि बक्सर जिले में जिन दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वे पूर्व में आसनसोल से लौटे कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आये थे. उन्होंने बताया कि भोजपुर जिले में जिस व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है उसकी यात्रा के बारे में पता लगाया जा रहा है. गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी. बिहार में कोरोना संक्रमण के अबतक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 17, नालंदा में 11, बेगुसराय 9, पटना में 7, गया मं 5, बक्सर में 4, गोपालगंज और नवादा में तीन-तीन और सारण, लखीसराय, भागलपुर, वैशाली और भोजपुर में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं. 

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी । विदेश यात्रा वाले इस मुंगेर निवासी की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, बिहार में अबतक 10745 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 42 मरीज ठीक भी हुए हैं. 

वेब
स्टोरीज़


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here