Coronavirus cases in Usa near 6 million Infection is growing rapidly | दुनियाभर में 2.5 करोड़ से ज्यादा हुए कोरोना के मामले, इन देशों में स्थिति भयावह

वाशिंगटन: कोरोना वायरस (Coronavirus) वैश्विक महामारी के मामलों की कुल संख्या 2.51 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 845,000 हो गई है. ये जानकारी जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने अपडेट में खुलासा किया कि सोमवार तक मामलों की कुल संख्या 25,133,368 हो गई और इससे होने वाली मौतों की संख्या 845,073 हो चुकी है.

सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के अनुसार अमेरिका 5,995,102 मामलों और 183,047 मौतों के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित देश है. ब्राजील 3,862,311 संक्रमित मरीजों और 120,828 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.

सीएसएसई के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दुनियाभर में तीसरे (3,542,733) स्थान पर है. इसके बाद रूस (987,470), पेरू (639,435), दक्षिण अफ्रीका (625,056), मैक्सिको (595,841), कोलंबिया (599,884), स्पेन (439,286), चिली (409,974), अर्जेंटीना (408,426), ईरान (373,570), ब्रिटेन (336,668), फ्रांस (315,813) और सऊदी अरब (314,821) हैं.

दुनियाभर में कोरोना मरीजों के मामले में 16वें स्थान पर बांग्लादेश (310,822) है और उसके बाद पाकिस्तान (295,636), तुर्की (268,546), इटली (268,218), जर्मनी (243,305), इराक (231,177), फिलीपींस (217,396), इंडोनेशिया (172,053), कनाडा (129,888), यूक्रेन (121,930), कतर (118,575), बोलिविया (115,354), इजराइल (114,020), इक्वाडोर (113,648) और कजाकिस्तान (105,684) है.

वहीं 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (64,158), भारत (63,498), ब्रिटेन (41,586), इटली (35,477), फ्रांस (30,611), स्पेन (29,011), पेरू (28,607), ईरान (21,359), कोलंबिया (19,063), रूस (17,045), दक्षिण अफ्रीका (14,028) और चिली (11,181) हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here