Coronavirus Cases Updates: India Corona Virus Total Case Latest Updates Covid-19 – Coronavirus: भारत में कोरोनावायरस के मामले 60 लाख के करीब, 24 घंटे में सामने आए 88600 केस

Coronavirus: भारत में कोरोनावायरस के मामले 60 लाख के करीब, 24 घंटे में सामने आए 88600 केस

Coronavirus Cases in India: बीते 24 घंटों में 92,043 मरीज ठीक हुए हैं. (फाइल फोटो)

खास बातें

  • देश में कोरोना के मामले 60 लाख करीब
  • 24 घंटे में सामने आए 88600 नए मामले
  • इस दौरान 1124 संक्रमितों की हुई मौत

नई दिल्ली:

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus India Report) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 3.28 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 9.94 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59,92,532 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 88,600 नए मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें

पिछले कुछ दिनों से कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 24 घंटों में 92,043 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान देश में 1124 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 49,41,627 मरीज ठीक हो चुके हैं. 94,503 लोगों की जान गई है. 9,56,402 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 82.46 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 8.96 प्रतिशत है. 26 सितंबर को 9,87,861 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 7,12,57,836 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

बीजेपी नेत्री उमा भारती कोरोना पॉजिटिव हुईं, उत्तराखंड में खुद को क्वारंटाइन किया

यह भी गौर करने वाली बात है कि दुनिया में अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला देश बन गया है, हालांकि भारत की आबादी को देखते हुए प्रति 10 लाख टेस्ट के हिसाब से टेस्ट की संख्या अभी भी बहुत कम है. बताते चलें कि सितंबर महीने में अब तक कुल 30,034 मरीजों की मौत हो चुकी है. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. वहां मामले 13 लाख पार हैं. 2.69 लाख एक्टिव केस हैं. देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई प्रदेश ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन कोरोना की कथित सेकेंड वेव के बाद उन राज्यों में एक बार फिर COVID-19 के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं.

VIDEO: कोवैक्सीन पूरी तरह से भारतीय, शुरुआती ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है : रणदीप गुलेरिया


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here