Coronavirus India News: देश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमित (COVID-19) मामले.
नई दिल्ली:
Coronavirus India Update: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना संक्रमण के 8447 मामले (Coronavirus Cases) सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 918 नए मामले आए हैं और 31 लोगों की जान गई है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 765 लोग ठीक हुए हैं. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया और यह 14 अप्रैल तक रहेगा. लेकिन इस बीच देश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का बढ़ाया जा सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बातचीत में लॉकडाउन बढ़ाने के विषय पर चर्चा की. पीएम मोदी ने संकेत दिए हैं कि लॉकडाउन (Lockdown Extension) को दो हफ्तों के लिए (30 अप्रैल तक) बढ़ाया जा सकता है. साथ ही लॉकडाउन को 30 अप्रैल से आगे बढ़ाये जाने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया है. बैठक में, अधिकांश राज्यों ने भी माना कि कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन को बढ़ाना जरूरी है. देश में कोरोनावायरस (Covid-19) मामलों की संख्या बढ़कर 8,000 के पार चली गई है जबकि इस वायरस से मरने वालों की संख्या 270 से ऊपर पहुंच गई है. केंद्र और राज्य सरकारें कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही हैं.
इस बीच लॉकडाउन (Lockdown) हटाने के लिए कई चरणों में काम शुरू हो गया है. इसके लिए देश को तीन जोन में बांटे जाने की कवायद शुरू की जा रही है. इसके तहत ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन बनाए जा रहे हैं. लॉकडाउन को इन्हीं जोन के हिसाब से लागू किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की चार घंटे की मैराथन बैठक में चाहे लॉकडाउन दो हफ्ते बढ़ाने पर सहमति बनी हो, लेकिन यह भी आम राय है कि इसे धीरे-धीरे हटाया जाए. पीएम ने ‘जान भी, जहान भी’ की बात कहकर साफ कर दिया है कि वे कोरोना से लोगों की जान बचाने के साथ ही उनकी आजीविका और अर्थव्यवस्था को भी बचाना चाह रहे हैं. अब चरणबद्ध ढंग से एक-एक कर कदम बढ़ाया जाएगा.
बैठक में बताया गया कि चार सौ जिले ऐसे हैं जहां कोरोना का कोई मामला नहीं है इसे ग्रीन जोन माना जाएगा. इसके साथ-साथ- जहां अधिक मामले हैं ऐसे 75 जिले हैं. ये रेड जोन के नाम से जाने जाएंगे. बाकी जिले जहां कम मामले सामने आए हैं वे ऑरेंज ज़ोन कहलाएंगे.
Source link