Coronavirus in India: In last 24 hours 63,490 cases and 944 deaths reported – Coronavirus in India: कुल मृतकों की संख्या 50 हजार के करीब, 24 घंटों में Covid-19 के 63,490 नए मामले

Coronavirus in India: कुल मृतकों की संख्या 50 हजार के करीब, 24 घंटों में Covid-19 के 63,490 नए मामले

Coronavirus in India: भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं COVID-19 के मामले

नई दिल्ली:

Coronavirus in India: देश में तमाम प्रयासों के बीच कोरोना के मामले बढ़ने का सिलसिला जारी है और आंकड़ा 26 लाख के करीब पहुंच गया है. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 63,490 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 25,89,682 पहुंच गई है. वहीं इस दौरान 944 लोगों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच चुकी है. आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से अब तक 49,980 लोगों की मौत हो चुकी है. वर्तमान स्थिति में देश में 26.16 फीसदी एक्टिव केस हैं.

यह भी पढ़ें

मामलों की संख्या बढ़ने के बीच राहत की खबर ये है कि इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 18,62,258 लोग इस खतरनाक वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं, वहीं रिकवरी रेट सुधार के साथ 72 फीसदी के करीब (71.91%) पर पहुंच गया है. मृत्यु दर दो फीसदी से नीचे सरक कर 1.93 प्रतिशत पर आ गई है, वहीं पॉजिटिविटी रेट की दर 8.50 फीसदी पर बना हुआ है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here