
भारत में कोरोना की रफ्तार थम रही है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भारत (Coronavirus India Report) में हर रोज COVID-19 के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन पहले के मुकाबले इनकी रफ्तार जरूर कम हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,07,90,183 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 12,899 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 107 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई और 17,824 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 1,04,80,455 मरीज ठीक हो चुके हैं. केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को उन आरोपों को “पूर्ण रूप से आधारहीन” करार दिया कि सरकार ने यह कहने में जल्दबाजी दिखाई कि 19 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत का कारण कोविड-19 का टीका नहीं है. सरकार ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे यह पता चल सके कि टीके के कारण उक्त स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है.
Here are the LIVE Updates on Coronavirus (COVID-19) Cases:
न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, केंद्र सरकार ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक 13 फरवरी से दी जाएगी. वहीं, अब तक उनमें से 45 प्रतिशत को टीका लगाया जा चुका है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे तक 45,93,427 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है.
न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस के 166 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,55,855 तक पहुंच गई. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 3,818 हो गई.
दिल्ली में गुरुवार को करीब 9500 लोगों को लगाया गया वैक्सीन
दिल्ली में बृहस्पतिवार को करीब 9500 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया जो कुल लक्षित संख्या का करीब 51 फीसदी है. देश व दिल्ली में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था. राष्ट्रीय राजधानी में शुरू में टीकाकरण की रफ्तार सुस्त थी लेकिन बीते कुछ दिनों में इसने रफ्तार पकड़ी है.
Source link

