Coronavirus India LIVE Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 11 January 2021 Monday – Coronavirus India Updates: भारत में अब कोरोना के नए केस 20 हजार से नीचे आने लगे

Coronavirus India Updates: भारत में अब कोरोना के नए केस 20 हजार से नीचे आने लगे

प्रतीकात्मक फोटो.

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 8.96 करोड़ से ज्यादा लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 19.26 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. दुनिया में पौने चार करोड़ से अधिक एक्टिव केस हैं और चार करोड़ 97 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं.  भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के पार हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,04,50,284 हो गई है. रविवार को समाप्त 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 18,645 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 19,299 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 201 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 1,00,75,950 मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से कुल 1,50,999 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या करीब सवा दो लाख है. इस समय देश में 2,23,335 एक्टिव केस हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here