Coronavirus India LIVE Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 12 December 2020 saturday – Coronavirus India LIVE Updates:छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1491 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

Coronavirus India LIVE Updates:छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1491 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates: देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 29,398 नये मामले सामने आने से शुक्रवार की सुबह तक कुल संक्रमितों की संख्या 97,96,769 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,398 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 414 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से देश में अब तक कुल 1,42,186 लोगों की जान जा चुकी है. बता दें कि पिछले 24 घंटों में 37,528 मरीज ठीक भी हुए हैं. इस समय देश में 3,63,749 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट 94.83 प्रतिशत पर चल रहा है. पॉजिटिविटी रेट 3.36 फीसदी है, वहीं, डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है. 10 दिसंबर को 8,72,497 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 15,16,32,223 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

Here are the updates on India Coronavirus Cases: 

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1491 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोविड-19 के 1491 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2,54,129 हो गई.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 3068 हो गयी. उन्होंने बताया कि राज्य में 116 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 2062 लोगों ने पृथक-वास का समय पूरा किया. संक्रमण के 1491 नए मामले आए हैं. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here