
Coronavirus से बचाव के लिए भारत में टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है.
Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 9 करोड़ 38 करोड़ से ज्यादा लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 20 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. दुनिया चार करोड़ एक लाख से अधिक एक्टिव केस हैं और करीब पांच करोड़ 17 लाख लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. भारत (Coronavirus India Report) में अब COVID-19 के मामले घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पांच लाख से अधिक हो चुकी है.भारत में शनिवार को कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,05,42,841 हो गई है. शनिवार को समाप्त 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 15,158 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 16,977 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 175 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक करीब 1.1 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक करीब 1.52 लाख लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या करीब 2.11 लाख है.
Source link

