Coronavirus India LIVE Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 18 January 2021 Monday – Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना के एक्टिव केस घटकर दो लाख के करीब आए

Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना के एक्टिव केस घटकर दो लाख के करीब आए

प्रतीकात्मक फोटो.

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 9 करोड़ 44 लाख से ज्यादा लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 20 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. दुनिया चार करोड़ चार लाख से अधिक एक्टिव केस हैं और पांच करोड़ 20 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं.  भारत (Coronavirus India Report) में अब COVID-19 के मामले घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पांच लाख से अधिक हो चुकी है.भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या  1,05,57,985 हो गई है. रविवार को समाप्त 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 15,144 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 17,170 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 274 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक करीब 1.2 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक करीब 1.52 लाख लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या करीब 2.8 लाख है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here