
भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10,77,618 हो गई है.
Coronavirus India Updates: भारत में एक दिन में संक्रमण के 38,902 मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या 10,77,618 हो गई है. इसके अलावा एक दिन में 543 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 26,826 तक पहुंच गई है. भारत में रविवार को कोविड-19 के मौजूदा संक्रमितों लोगों की तुलना में ठीक हो चुके लोगों को संख्या 3,04,043 अधिक हो गई है. अब तक कुल 6.77 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा, ”कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या 6,77,422 हो गई है. रोगियों के ठीक होने की दर फिलहाल 62.86 प्रतिशत है.” देश में अब भी 3,73,379 लोग उपचाराधीन हैं.
Coronavirus India Updates in Hindi:-
पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,278 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 42,487 हो गई.
महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 का आंकड़ा 67,000 के पार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,678 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही जिले में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 67,605 तक पहुंच गई.
लखनऊ में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बैठक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में संक्रमण को रोकने के उपाय तलाशने के लिए रविवार देर रात अधिकारियों के साथ बैठक की.
हिमाचल प्रदेश में रविवार को दो महीने की एक बच्ची सहित 64 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया , जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,522 हो गई.
Source link

