
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,18,043 हो गई है. देश के कई नए क्षेत्रों में भी कहर बढ़ रहा है. बिहार झारखंड असम सहित कई राज्य और अधिक प्रभावित होते जा रहे हैं. हालांकि राहत की बात है कि राष्ट्रीय राजधानी में सात हफ्तों में पहली बार सोमवार को कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या 1,000 से कम रही.वहीं, एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने सोमवार को कहा कि रोजाना संक्रमण के घटते मामलों के मद्देनजर लगता है कि दिल्ली कोविड-19 के शीर्ष स्तर को छू चुकी है. हालांकि, उन्होंने महामारी से निपटने के प्रयासों में किसी भी तरह की ढिलाई को लेकर आगाह किया है.
Coronavirus India Updates in Hindi:
यह भी पढ़ें
Source link

