Coronavirus: देश में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. (फाइल फोटो)
Coronavirus Updates: भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (COVID-19) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 1.57 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस करीब साढ़े 6 लाख मरीजों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी लगभग हर रोज कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से रोजाना पैंतीस हजार से अधिक नए Covid-19 संक्रमित मिल रहे थे शनिवार के आंकड़ों में यह संख्या 50 हजार के करीब दिखाई दे रही है. शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घटों में सर्वाधिक 48,916 नए मामले सामने आए हैं. करीब 49 हजार नए मामले आने के बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 13,36,861 पर पहुंच गई है. वहीं इन 24 घंटों में 757 लोगों की मौत हुई है. जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या का आंक़ड़ा बढ़कर 31358 पर पहुंच गया है. हालांकि इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 849432 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 11.62 फीसदी पर पहुंच गया है तो वहीं रिकवरी रेट में मामूली सुधार देखने को मिला है, यह अब बढ़कर 63.53 फीसदी हो गया है.
Source link