
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus Updates: भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 49,931 मामले सामने आने के बाद देश में कुल मामले बढ़कर सोमवार को 14,35,453 हो गए. इनमें से 9,17,567 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं. राहत की बात है कि कुछ दिन पहले तक कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही दिल्ली से डरा देने वाले आंकड़े आ रहे थे. लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं वो राहत वाली हैं. दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सिर्फ 613 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कोविड-19 के इलाज के लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित टीके के तीसरे और मानव पर अंतिम चरण के परीक्षण के लिए देश भर में पांच स्थानों पर तैयारी पूरी कर ली गई है.
Coronavirus in India :Latest Updates in Hindi:
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सोमवार को बताया कि मुंबई में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 1,033 नए मरीज सामने आए जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,129 हो गयी. बीएमसी बताया कि पिछले 24 घंटे में शहर में संक्रमण से 39 मरीजों की मौत हुई. अब तक शहर में संक्रमण से 6,119 लोग की मौत हुई है. आज जिन 39 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई उनमें 27 अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे.
त्रिपुरा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से और चार लोगों की मौत हो गयी, जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर सोमवार को 17 हो गयी. मंत्री रतनलाल नाथ ने यह जानकारी दी. उन्होंने यहां सचिवालय में पत्रकारों को बताया कि इन चारों मरीजों का अगतरला सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था.
पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा 557 मामले सामने आए और 12 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में मृतकों की संख्या बढ़ कर 318 हो गई है. बुलेटिन के मुताबिक, लुधियाना में पांच, पटियाला में दो, अमृतसर, जालंधर, मोगा, गुरदासपुर और तरन तारण में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.
Source link

