
देश में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 65.43 प्रतिशत है.
Coronavirus in India: देश में रविवार को एक दिन में Covid-19 के एक बार फिर 50 हजार से ज्यादा मामले देखने को मिले. ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में 54,735 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,50,723 हो गए हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 11,45,629 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 853 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 37,364 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 65.43 प्रतिशत है जबकि पॉजिटिविटी रेट 11.81 प्रतिशत हो गया है.
Coronavirus in India Latest Updates in Hindi:
बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,762 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 57,270 तक पहुंच गई.
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1167 नये मामले, 12 और लोगों की मौत
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 12 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 706 हो गई है. वहीं, राज्य में रिकार्ड 1167 नये मामले सामने आने से इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 44410 हो गयी है, जिनमें से 12488 रोगी उपचाराधीन हैं.
गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,101 मामले सामने आए
गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,101 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 63,575 हो गई.
छत्तीसगढ़ में रविवार को कांग्रेस के एक विधायक समेत 181 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई और संक्रमितों की कुल संख्या 9,608 हो गई जबकि पिछले 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 58 हो गयी.
हिमाचाल प्रदेश में सेना के 11 जवानों सहित 69 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि
हिमाचल प्रदेश में रविवार को 69 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें से 11 सैन्य बलों के जवान हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,704 हो गई.
Source link

