
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus Updates: देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से करीब 7 लाख 42 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं, अब तक 20 हजार 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 1,04,864 तक पहुंच गया है. महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों पर भी कोविड का कहर देखने को मिल रहा है. राज्य में 278 पुलिसकर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि होने से पुलिस बल में संक्रमित कर्मियों की संख्या 5,713 हो गई है.
India Coronavirus (Covid-19) Updates in Hindi :-
दिल्ली सरकार अपनी संशोधित ”कोविड प्रतिक्रिया योजना” के तहत अब दिहाड़ी मजदूरों, घरेलू सहायकों, ऑटो चालकों और सब्जी विक्रेताओं का ब्योरा रखने के साथ ही उनकी जांच शुरू करेगी. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है.
Source link

