
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus India latest Updates: देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के 4,213 मामले सामने आए हैं जिसके बाद सोमवार तक देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 67,152 पर पहुंच गई. वहीं 97 लोगों की मौत के बाद कोरोना वायरस अब तक देश में 2,206 लोगों की जान ले चुका है. मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 संक्रमित 44,029 लोगों का उपचार हो रहा है जबकि 20,916 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है.
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘अब तक 31.15 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं.’ रविवार सुबह से 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र के 53, गुजरात के 21, पश्चिम बंगाल के 14 और तमिलनाडु के तीन लोग हैं. वहीं आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और राजस्थान के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. देश में कुल 2,206 मौतों में से महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 832 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं गुजरात में 493, मध्य प्रदेश में 215, पश्चिम बंगाल में 185, राजस्थान में 107, उत्तर प्रदेश में 74, दिल्ली में 73, तमिलनाडु में 47 और आंध्र प्रदेश में 45 लोगों की मौत हुई है. कर्नाटक और पंजाब में 31-31 लोगों की मौत हुई. तेलंगाना में 30, हरियाणा में 10, जम्मू-कश्मीर में नौ, बिहार में छह और केरल में चार लोगों की मौत हुई. झारखंड और ओडिशा में तीन-तीन जबकि हिमाचल प्रदेश, असम और चंडीगढ़ में दो-दो लोगों की मौत हुई. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.
Coronavirus (COVID-19) Cases in India Updates in Hindi :
Source link

