
Coronavirus Updates: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
Coronavirus India Live Updates: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अबतक 169 लोगों की मौत हो चुकी है और 5865 लोग इससे संक्रमित हैं. हर दिन कोरोना के आंकड़ों में इजाफा होता जा रहा है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 591 मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 20 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है और यह 14 अप्रैल तक रहेगा. इस बीच कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है. ऐसा करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया है.
Coronavirus (COVID-19) in India Live News Updates in Hindi:-
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सरकार को तबलीगी जमात के 52 लापता सदस्यों की खोज के लिए सघन जांच अभियान चलाने के लिए कहा है.
मुस्लिम संगठनों और नागरिक समाज के सदस्यों ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर लॉकडाउन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों के ‘उत्पीड़न’ को रोकने की अपील की.
सर गंगाराम अस्पताल में दो चिकित्साकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. गंगाराम अस्पताल में हाल ही में दो रोगी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद लगभग 114 स्वास्थ्य कर्मियों को पृथक कर दिया गया था. उन्हीं में से दो चिकित्सा कर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
महाराष्ट्र के सतारा जिले के महाबलेश्वर में गुरुवार को डीएफएचएल के प्रमोटर कपिल और धीरज वधावन को कोविड-19 पाबंदियों के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वधावन परिवार के सदस्यों समेत 23 लोगों को उनके फार्महाउस में पाया.
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अबतक 169 लोगों की मौत हो चुकी है और 5865 लोग इससे संक्रमित हैं.
Source link

