
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus in India : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है और मंगलवार को यह आंकड़ा 53,601 रहा. देश में पिछले चार दिन से लगातार 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे.इधर रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन (coronavirus vaccine) बना लेने का ऐलान मंगलवार को किया. खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि उनके देश ने कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन बना ली है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को बेहतर स्थिति में लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सराहना की और कहा कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन हो, सुनियोजित तरीके से यदि आगे बढ़ा जाए तो मनचाहा परिणाम हासिल किया जा सकता है.
Coronavirus in India Latest Updates in Hindi:
मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नए मामले
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को जेल के 14 कैदियों और एक पुलिसकर्मी समेत 43 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगवलार को कोविड-19 से 78 वर्षीय एक महिला की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 17 हो गई. इसके अलावा संक्रमण के 34 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 3,498 तक पहुंच गई है.
बिहार में मंगलवार को कोविड-19 के 4071 नए मामले सामने आए तथा 15 और मरीजों की मौत हो गयी.राज्य में सोमवार शाम चार बजे से मंगलवार की शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 4071 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में महामारी के मामलों की संख्या बढकर 86,812 हो गयी हैं.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 313 नए मामले सामने आये है. राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,938 हो गई है. राज्य में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या बढ़कर एक सौ से अधिक हो गई है. राज्य में मंगलवार को 222 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई.
Source link

