
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus India Updates : भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 51 लाख से अधिक हो गई. वहीं, गुरुवार तक 40 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो गए. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक 51,18,253 मामले सामने आ चुके हैं. इधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि ऐसी उम्मीदें हैं कि अगले साल की शुरुआत तक देश में कोरोनावायरस का टीका उपलब्ध हो जाएगा. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह देश में COVID-19 स्थिति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं.
Coronavirus India Live Updates
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 590 तक पहुंच गयी है.इसके अलावा राज्य में इस दौरान संक्रमण के 1,026 नये मामले सामने आये, जिन्हें मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 67,100 हो गयी.
छत्तीसगढ़ में 3,809 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान 3,809 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 77,775 हो गई है.राज्य में बृहस्पतिवार को 2,019 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। वहीं 17 संक्रमित लोगों की मौत हो गई.
Source link

