Coronavirus India Updates: coronavirus india report covid 19 updates cases of 20 August 2020 thursday – Coronavirus India Updates: उत्तरप्रदेश के मथुरा में कोविड-19 के 78 नए मामले

Coronavirus India Updates: उत्तरप्रदेश के मथुरा में कोविड-19 के 78 नए मामले

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus in India: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 64,531 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में कुल संक्रमितों की संख्या 27,67,273 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 20 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 73.64 प्रतिशत हो गई.महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,165 नए मामले सामने आए जिसके बाद कोविड-19 महामारी के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6,28,642 हो गई.वहीं राजधानी दिल्ली में देश का पहला पोस्ट कोविड क्लीनिक खुलने जा रहा है. यहां पर कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को थकान, या ऑक्सीज़न की कमी महसूस होने पर इलाज किया जाएगा. 

Coronavirus Updates in Hindi: 

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार को कोविड-19 के 78 नए मामले सामने आए.  नए मामलों में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के सम्पर्क में आए एक वरिष्ठ भाजपा नेता और महंत के आश्रम के एक 65 वर्षीय संत भी शामिल हैं. दोनों को अन्य 76 संक्रमितों के साथ पृथक-वास केंद्र में भेज दिया गया है. नए मामलों के साथ ही जनपद में अब तक पाए गए संक्रमितों की संख्या 1636 हो गई है.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को 12 और मरीजों की मौत हुई जिससे राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 910 हो गई है. इसके साथ ही 1312 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 65289 हो गयी जिनमें से 14416 रोगी उपचाराधीन हैं.

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 13और मरीजों की मौत हो गयी जिसके साथ ही राज्य में मृतकों की कुल संख्या 278 तक पहुंच गयी है . साथ ही राज्य में इस संक्रमण के 967 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26300 हो गयी.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here