प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus India Updates: भारत में बीते सात महीने से अधिक समय में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे कम 10,064 नए मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,05,81,837 पर पहुंच गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,02,28,753 हो गई. मंत्रालय द्वारा जारी सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 137 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,52,556 पर पहुंच गई. संक्रमण से एक दिन में मरने वालों की संख्या भी बीते करीब आठ महीने में सबसे कम है. इसमें बताया गया कि संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है और यह 1,02,28,753 है. इसके साथ ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 96.66 फीसदी हो गई है.
Here are the Updates on Coronavirus (COVID-19) Cases:
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 383 नए मामले आए हैं. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,94,355 हो गई है.राज्य में मंगलवार को 59 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. कोरोना वायरस संक्रमित आठ और लोगों की मौत हुई है. राज्य में वायरस से संक्रमित 3575 लोगों की मौत हुई है. राज्य में 5932 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले से 52, दुर्ग से 42 मामले आए.
Source link