
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus in India: भारत में कोविड-19 के 68,898 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले शुक्रवार को 29 लाख के पार पहुंच गए. हालांकि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 74 प्रतिशत से अधिक है.देश के कई राज्यों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए हरियाणा (Haryana) में शनिवार और रविवार को दुकानों और दफ्तरों को बंद रखने का फैसला किया गया है. इस दौरान, सिर्फ जरूरी सेवाओं (Essential services) से जुड़ी चीजें खुली रहेंगी. राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,250 मामले सामने आए हैं. अभी तक दिल्ली में कोरोनावायरस के कुल 1,58,604 मामले हो चुके हैं. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हुई और कुल मौत का आंकड़ा 4,270 पहुंच गया है. 24 घंटे के भीतर में 1082 लोग ठीक हुए और अब तक कुल 1,42,908 लोग ठीक हो चुके हैं.
Coronavirus Updates in Hindi:
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 मरीजों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में मृतकों की कुल संख्या 297 तक पहुंच गयी वहीं संक्रमण के 1258 नये मामले सामने आये. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 28196 हो गयी है.
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 190 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,729 हो गई. वहीं इस महामारी की वजह से दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 24 हो गई.
Source link

