Coronavirus India Updates: coronavirus india report covid 19 updates cases of 23 August 2020 sunday – Coronavirus India Updates: कोविड-19 संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने पर गौतमबुद्ध नगर से महीने भर में 240 लोग गिरफ्तार

Coronavirus India Updates: कोविड-19 संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने पर गौतमबुद्ध नगर से महीने भर में 240 लोग गिरफ्तार

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार रात 30 लाख के आंकड़े को पार कर गई.

Coronavirus in India Updates: भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार रात 30 लाख के आंकड़े को पार कर गई. अभी 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार हुई थी. वहीं, दूसरी ओर कोरोना वायरस को शिकस्त देकर ठीक हुए लोगों की संख्या 22.71 लाख से अधिक हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को देश में महामारी के रिकॉर्ड 69,874 मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29,75,701 हो गई. पिछले 24 घंटों में 945 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 55,794 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि महामारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 22,22,577 और रोगियों के ठीक होने की दर 74.69 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.87 प्रतिशत रह गई है.

Coronavirus Updates in Hindi: 

 

कोविड-19 संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने पर गौतमबुद्ध नगर से महीने भर में 240 लोग गिरफ्तार

कोविड-19 के कारण लगाई गई पाबंदियों का उल्लंघन करने के आरोप में एक महीने के भीतर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा से 240 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 70 और लोगों की मौत,संक्रमण के 5375 नए मामले
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 70 और लोगों की मौत हो गई तथा इस वायरस के संक्रमण के 5375 नए मामले सामने आए. 

हिमाचल प्रदेश कोविड-19 के 167 नये मरीज सामने आए, चार की मौत

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कुल्लू जिले के एक डॉक्टर सहित 167 लोगों के कोरोना वासरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 4,896 हो गई.

हरियाणा में कोविड-19 के 1,161 नये मरीज सामने आए, 12 मरीजों की मौत
हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 1,161 नये मरीज सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 53,290 हो गई.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here