
भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,13,811 हो गई है.
Coronavirus India Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि एक दिन में रिकार्ड 73,642 मरीजों के ठीक होने के साथ ही भारत में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 32 लाख हो गई. इसके साथ ही ठीक होने की दर बढ़कर 77.32 प्रतिशत हो गई, वहीं मृत्यु दर और कम होकर 1.72 प्रतिशत हो गई, जो दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में से एक है. मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,62,320 है, जो कुल मामलों का मात्र 20.96 प्रतिशत है. ठीक हुए मरीजों की संख्या उपचाराधीन मरीजों से 23,18,545 अधिक है. सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आंकड़े के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के रिकार्ड 90,632 नये मामले सामने आने से भारत में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,13,811 हो गई जबकि पिछले 24 घंटे में 1,065 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 70,626 हो गई.
दिल्ली में 72 दिन बाद कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 3,256 नये मामले
दिल्ली में रविवार को पिछले 72 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 3,256 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 1,91,499 पहुंच गई. पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 29 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,567 पहुंच गई.
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 397 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 397 नए मामले सामने आए. इसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,416 हो गई. विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कोविड-19 के 2,176 मरीजों का इलाज चल रहा है. अब तक राज्य में महामारी से 54 मरीजों की मौत हो चुकी है. जिंदल ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 5,138 मरीज ठीक हो चुके हैं.
झारखंड में कोविड-19 के 1266 नये मामले, संक्रमितों की संख्या पचास हजार के पार
झारखंड में कोविड-19 के 1266 नए मामले आने से रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,063 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार संक्रमण से सात और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या 469 हो गयी है. राज्य के कुल 51,063 संक्रमितों में से 36,653 लोग ठीक हो चुके हैं. इसके अलावा 14,410 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है. पिछले चौबीस घंटे में प्रयोगशालाओं में कुल 13057 नमूनों की जांच की गयी. इनमें 1266 की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,100 नए मामले सामने आए तथा इस महामारी से 24 और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 45,263 हो गई और मृतकों की संख्या 380 पहुंच गई.
असम में कोरोना वायरस के 1,537 नए मामले सामने आये, आठ मरीजों की मौत
असम में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,537 नए मामले सामने आए. राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,25,459 हो गई है. मृतकों की संख्या बढ़कर 360 पहुंच गई.
Source link

