Coronavirus India Updates : Highest number of 507 deaths reported in last 24 hours, 18653 new cases – देश में कोरोना से बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 507 लोगों की मौत, 18,653 नए COVID-19 मामले भी आए

देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 5.85 लाख के पार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे में COVID-19 से सबसे ज्यादा 507 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमितों की तादाद 5,85,493 हो गई है जबकि अब तक COVID-19 से 17,400 लोगों की जान जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 18653 नए मामले आए हैं. राहत की बात यह है कि देश में 3,47,979 लोग कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं. रिकवरी रेट बढ़कर 59.43 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें

भारत में 30 जून तक कुल 88,26,585 नमूनों का परीक्षण किया गया है. वहीं, अकेले 30 जून को 2,17,931 सैंपलों की टेस्टिंग की गई है. प़ॉजिटिविट रेट यानी सैंपल के परीक्षण के बाद संक्रमित निकलने वाले मरीज़ 8.55 प्रतिशत है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here