Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 10 December 2020 thursday – Coronavirus India Updates: झारखंड में कोविड-19 के 191 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

Coronavirus India Updates: झारखंड में कोविड-19 के 191 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates: भारत में कोविड-19 के मामले बुधवार को 97.35 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 92 लाख से अधिक लोगों के ठीक होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.66 प्रतिशत हो गई . केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 32,080 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 97,35,850 हो गए. वहीं 402 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,41,360 हो गई. आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 92,15,581 लोगों के ठीक होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर  94.66 प्रतिशत हो गई है.

Coronavirus Updates: 

झारखंड में कोविड-19 के 191 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 191 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को बढ़कर 1,10,830 हो गयी.स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार देर रात जारी रिपार्ट में बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और मरीजों की पिछले चौबीस घंटे में मौत हो गयी. राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 991 हो गयी. राज्य में अब तक 1,08,100 लोग इस रोग से उबर चुके हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here