Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 10 November 2020 Tuesday – Coronavirus India Updates: कोरोना के नए संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की तादाद ज्यादा

Coronavirus India Updates: कोरोना के नए संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की तादाद ज्यादा

प्रतीकात्मक फोटो.

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. भारत में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या कुछ घटी है. भारत में सोमवार को समाप्त 24 घंटों में Covid-19 (Coronavirus)  के 45,903 नए COVID-19 के मामले (New Covid-19 cases) दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 85,53,657 हो गए हैं. इन 24 घंटों में 490 मरीजों की मौत हुई है. अब तक कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,26,611 पर पहुंच गई है. अगर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो उक्त 24 घंटों में 48,405 मरीज ठीक हुए हैं. फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 5,09,673 है. कोरोना से अब तक कुल 79,17,373 मरीज ठीक हो चुके हैं. देश का रिकवरी रेट 92.6% चल रहा है, वहीं मृत्यु दर 1.5% पर है. रोज का पॉजिटिविटी रेट 5.5% पर बना हुआ है. सोमवार तक दुनिया भर में कोरोना वायरस के कुल 5,03,70,975 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 12,55,979 की मौत हो चुकी है. 1,60,86,119 मरीज़ों का उपचार जारी है और 3,30,28,877 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here