Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 12 January 2021 tuesday – Coronavirus India Updates: छत्तीसगढ़ में 853 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Coronavirus India Updates: छत्तीसगढ़ में 853 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates: भारत में पिछले करीब साढ़े छह महीने में 24 घंटे में सबसे कम 16,311 कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,04,66,595 हो गए, जिनमें से 1,00,92,909 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 161 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,160 हो गई. आंकड़ों के अनुसार 1,00,92,909 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.43 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है. देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है. अभी 2,22,526 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.13 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे.

Coronavirus Updates:

छत्तीसगढ़ में 853 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 853 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,90,084 हो गई है.राज्य में सोमवार को 102 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1029 लोगों ने घर पर पृथक-वास पूर्ण किया है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 13 लोगों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 853 मामले आए हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here