
देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 86,83,916 हो गए हैं.
Coronavirus India Updates:भारत में एक दिन में कोविड-19 के 47,905 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 86,83,916 हो गए. वहीं देश में अभी तक 80,66,501 लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 550 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,121 हो गई. देश में लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,89,294 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.63 प्रतिशत है. उसके अनुसार देश में कुल 80, 66,501 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.89 प्रतिशत हो गई है. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है.
छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1817 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की संख्या 2,07,740 हो गई.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पांच लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को 1167 पहुंच गई. वहीं राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 2,25,500 हो गयी है .
Source link

