
प्रतीकात्मक फोटो.
Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 180 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक सात करोड़ से ज्यादा लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. करीब दो करोड़ 32 लाख एक्टिव केस हैं और साढ़े चार करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. इस महामारी ने करीब एक साल में दुनिया भर में करीब 16 लाख लोगों की जान ले ली है. भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 98.50 लाख से अधिक हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रविवार को समाप्त 24 घंटों में 30,254 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 98,57,029 हो चुकी है. वहीं इस दौरान 391 लोगों की मौत हो गई है. अब तक कुल मृतकों की संख्या 1,43,019 हो गई है. ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 93,57,464 हो चुकी है. कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 94.93 फीसदी हो गई है. कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर 1.45 फीसदी है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,56,546 लोगों का इलाज चल रहा है. पॉजिटिविटी रेट 2.98 फीसदी है.
Source link

