
देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 87.28 लाख हो गए.
Coronavirus India Updates : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,879 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 87.28 लाख हो गए. वहीं 81,15,580 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.97 प्रतिशत हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 547 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,668 हो गई. वहीं अभी तक कोविड-19 के कुल 87,28,795 मामले सामने आए हैं. देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,84,547 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.55 प्रतिशत है.
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,548 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या शुक्रवार को 2,09,288 हो गई.
बिहार में कोविड-19 के 7,581 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,26,080 हो गई.
नगालैंड में शुक्रवार को कोविड-19 के कुल 81 मरीज ठीक हुए और 23 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई.
Source link

