Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 15 December 2020 Tuesday – Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 99 लाख के करीब पहुंचे

Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 99 लाख के करीब पहुंचे

प्रतीकात्मक फोटो.

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 191 देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक सात करोड़ 22 लाख से ज्यादा लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. करीब दो करोड़ 34 लाख एक्टिव केस हैं और चार करोड़ 72 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. इस महामारी ने करीब एक साल में दुनिया भर में 16 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है. भारत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 98.84 लाख से अधिक हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सोमवार को समाप्त 24 घंटों में 27,071 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 98,84,100  हो चुकी है. वहीं इस दौरान 336 लोगों की मौत हो गई है. अब तक कुल मृतकों की संख्या 1,43,355 हो गई है. ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 93,88,159 हो चुकी है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,52,586 लोगों का इलाज चल रहा है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here