Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 17 November 2020 tuesday – Coronavirus India Updates: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1,110 नए मरीज सामने आए

Coronavirus India Updates: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1,110 नए मरीज सामने आए

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates: भारत में सोमवार यानी 16 नवंबर को पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 30,548 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले 4 महीनों के बाद 1 दिन में सबसे कम दर्ज होने वाले मामले हैं. इसके साथ ही देश में कोविड-19 संक्रमण के अब तक कुल मामलों की संख्या 88,45,127 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 435 लोगों की मौत हुई है.इधर अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी मॉडर्ना (Moderna) ने दावा किया है कि उसकी कोरोना वैक्सीन 94 फीसदी से ज्यादा प्रभावी है. मॉडर्ना के इस दावे ने जल्द ही कोरोना वैक्सीन दुनिया को मिलने की उम्मीद बढ़ गई है

Here are the updates on India Coronavirus Cases: 

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1,110 नए मरीज सामने आए

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,110 नए मामलों की पुष्टि हुई है.इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,11,644 हो गई है. राज्य में इस अवधि में 17 और संक्रमितों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक छत्तीसगढ़ में 2,604 लोगों की जान इस महमारी में जा चुकी है. राज्य में सोमवार को 140 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,174 संक्रमितों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here