Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 2 october 2020 Friday – Coronavirus India Updates: छत्तीसगढ़ में 2,551 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

भारत में आठ महीने में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 63 लाख के आंकड़े को पार कर गई है.

Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आने के बाद आठ महीने में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 63 लाख के आंकड़े को पार कर गई है जिसमें सिर्फ सितंबर में ही 26,21,418 मामले सामने आये हैं और यह कुल संख्या का 41.53 प्रतिशत है. पिछले महीने कोविड-19 के 33,390 मरीजों की मौत भी हुई, जो अब तक इस महामारी से हुई कुल मौतों का करीब 33.84 प्रतिशत है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के 86,821 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 63,12,584  हो गये. इनमें 26,21,418 मामले सितंबर में सामने आये. सितंबर में 24,33,319 मरीज इस रोग से उबरे, जो देश में अब तक संक्रमण मुक्त हुए कुल 52,73,201 मरीजों का करीब 46.15 प्रतिशत है. आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की दर 83.53 फीसदी है. आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से और 1,181 मरीजों की मौत हुई. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 के 9,40,705 मरीज उपचाराधीन हैं.

हरियाणा में कोविड-19 से 20 और मरीजों की मौत

हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 20 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,402 पर पहुंच गई.

झारखंड में कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी धार्मिक स्थल खुलेंगे, दुर्गा पूजा घरों, मंदिरों में ही होगी
झारखंड सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन में आंशिक छूट देते हुए निरुद्ध क्षेत्र के बाहर आठ अक्टूबर से सभी धार्मिक स्थलों एवं पूजा स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है. साथ ही नवरात्र और दुर्गापूजा पर सिर्फ परंपरा निर्वाह के लिए चार फीट तक की मूर्तियों तथा बिना सज्जा के लघु दुर्गापूजा पंडाल बनाने की अनुमति दी गयी है.

कर्नाटक सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर एक हजार रुपये के जुर्माने की घोषणा की
कर्नाटक सरकार ने बृहस्पतिवार से जारी नये दिशानिर्देशों के तहत नगर निगम क्षेत्रों में मास्क पहनने के नियम का उल्लंघन करने वालों पर 1,000 रुपए के जुर्माने की और अन्य स्थानों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाये जाने की घोषणा की.

छत्तीसगढ़ में 2,551 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,551 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,16,153 हो गई है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here