Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 27 November 2020 Friday – Coronavirus India Updates:दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना वायरस से संक्रमित

Coronavirus India Updates:दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना वायरस से संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 92.66 लाख हो गए हैं.

Coronavirus India Updates:भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,489 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 92.66 लाख हो गए, जिनमें से 86.79 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 92,66,705 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 524 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,35,223 हो गई. देश में अभी 4,52,344 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है. देश में कुल 86,79,138 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.66 प्रतिशत हो गई है. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें

Newsbeep


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here