Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 6 November 2020 friday – Coronavirus India Updates: सिक्किम में कोविड-19 के 29 नए मामले

Coronavirus India Updates: सिक्किम में कोविड-19 के 29 नए मामले

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Report: भारत (Coronavirus India Report) में लगातार COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. अच्छी बात यह है कि हर रोज कोरोना से ठीक होने की संख्या नए संक्रमितों की संख्या से ज्यादा है. देश में कोरोना का आंकड़ा 83 लाख पार हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 83,64,086 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 50,210 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटों में 55,331 मरीज ठीक हुए हैं.

Coronavirus India Updates in Hindi:s

सिक्किम में कोविड-19 के 29 नए मामले

सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर राज्य में 4,093 हो गई.एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की वजह से दो लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हो गई. राज्य सूचना शिक्षा संपर्क (आईईसी) के सदस्य सोनम भूटिया ने बताया कि पूर्वी सिक्किम जिले में 23 और दक्षिण सिक्किम जिले में छह मामले सामने आए हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here