
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus India Updates: देश में कोरोना वायरस के 61,267 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,85,082 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को नए मामलों की संख्या 65,000 से कम रही. इधर रियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Haryana Deputy CM Dushyant Chautala) कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को मंगलवार को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिन्होंने हाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया था.
Coronavirus India Updates in Hindi:
सिक्किम में मंगलवार को कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कारण तीन और मौतें हुई हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पूर्वी सिक्किम में 22 नए मामले सामने आए, जबकि दक्षिण सिक्किम में चार लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया.
Source link

