Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 9 December 2020 wednesday – Coronavirus India Updates: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 1467 नये मामले सामने आये सामने

Coronavirus India Updates:  छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 1467 नये मामले सामने आये सामने

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates: स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में अब तक कोविड-19 की 14.8 करोड़ से ज्यादा जांच हो चुकी है, कुल संक्रमण दर भी घटकर 6.5 प्रतिशत हो गई है. देश में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों में 54 प्रतिशत मरीज महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, दिल्ली के हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘मध्य सितंबर के बाद से भारत में कोविड-19 के मामलों में गिरावट आ रही है जबकि कई देशों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी के संबंध में को-विन सॉफ्टवेयर पर अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यकर्मियों के बारे में आंकड़ा अपलोड किया जा रहा है.’ भारत में पिछले 24 घंटे में करीब पांच महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के 27 हजार से कम नए मामले सामने आए. इसके साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 97 लाख के पार चले गए, जिनमें से 91.78 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

Coronavirus Updates: 

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 1467 नये मामले सामने आये सामने

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 1467 नए मामले सामने आये है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,49,699 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य में मंगलवार को 96 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1194 लोगों ने घरों में पृथक-वास में रहने की अवधि को पूर्ण किया है.

पंजाब में 30, हरियाणा में 13 और चंडीगढ़ में तीन रोगियों की मौत

पंजाब में कोविड-19 से 30 रोगियों की मौत के बाद मंगलवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 4,964 हो गई.इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 500 और मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,57,331 हो गई है. राज्य सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पटियाला, मोहाली, होशियारपुर, और लुधियाना में 4-4, जालंधर में तीन, बरनाला, फजिल्का, पठानकोट में दो-दो, अमृतसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर और रूपनगर में एक-एक रोगी की मौत हुई है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here